एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विद्यालय में सुविधाएं जुटाने के लिए प्रवासी करेंगे मदद

Updated Wed, 11 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। समर स्मारक राजकीय इंटर कालेज में सुविधाएं जुटाने के लिए प्रवासी छात्र-छात्राओं ने सहयोग करने का आश्वासन दिया है। शताब्दी वर्ष मना रहे विद्यालय में बुधवार को अमेरिका में रह रहे नौटी निवासी दीपक नौटियाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि विद्यालय में ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी।
दीपक नौटियाल का कालेज पहुंचने पर शताब्दी समारोह आयोजन समिति के सचिव भुवन नौटियाल, प्रधानाचार्य बीरपाल सिंह रावत सहित अन्य सदस्यों ने दीपक नौटियाल का स्वागत किया। दीपक वर्तमान में इलेक्ट्रानिक ट्रेडिंग कारपोरेशन न्यूयार्क में प्रेसीडेंट पद पर कार्यरत हैं। दीपक ने 26 से 29 अक्तूबर तक होने वाले शताब्दी समारोह पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनके पिताजी डा. बीडी नौटियाल इस विद्यालय के छात्र थे और बीचयू में सिविल इंजीनियरिंग के एचओडी रहे चुके हैं। उन्होंने विद्यालय में बेहतर सुविधाएं जुटाने के लिए प्रवासियों की ओर से सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें