श्रीनगर। मैक्स इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट श्रीनगर में आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक ने कहा कि छात्र अधिकारों के साथ ही अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहे। इंस्टीट्यूट के छात्रों के साथ सीधा संवाद करते हुए प्रांत प्रचारक ने छात्रों का मार्गदर्शन भी किया।
गोष्ठी में आरएसएस के प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने छात्रों को देश प्रेम व देश भक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहाड़ में होटल मैनेजमेंट जैसी शिक्षा देना एक सराहनीय कदम है। कहा कि सीमांत प्रदेश उत्तराखंड वीरों का प्रदेश है। यहां के हर छात्र-छात्राओं व युवाओं में हुनर की कमी नहीं है। इस मौके पर इंस्टीट्यूट के निदेशक जतिंद्र धीर, किरन तिवारी, प्राचार्य अभिषेक नेगी ने प्रांत प्रचारक को सम्मानित किया। गोष्ठी में जिला प्रचारक इंद्रमोहन, बद्रीश आदि मौजूद थे।