एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गड्ढों में खोई पछवादून की सड़कें

Updated Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के निर्देश के बावजूद पछवादून की सड़कों की हालत में कोई सुधार नहीं आ रहा है। एक दर्जन से अधिक सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। जगह-जगह बने गड्ढे लोगों को घायल कर रहे हैं। बरसात में इन सड़कों पर चलना तक मुश्किल हो जाता है। कीचड़ और जगह-जगह बिखरी रोड़ी-पत्थर में आए दिन दुपहिया वाहन चालक रपट कर चोटिल हो रहे हैं। बीते दिनों लोनिवि के मुख्य अभियंता ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पछवादून की सड़कों पर बने गड्ढों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पाटने के निर्देश दिए थे। लेकिन अब तक इस ओर कोई भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। नतीजतन, हल्की सी बारिश में यह सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। पानी के जमा होने से बीमारियां पनपने का खतरा भी बना हुआ है।

डाकपत्थर रसूलपुर संपर्क मार्ग
विकासनगर। सड़क का करीब 500 मीटर हिस्सा लंबे समय से बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मरम्मत के अभाव में सड़क का यह हिस्सा पूरी तरह से बदहाल है। जगह-जगह बने गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। उक्त सड़क पर विकास निकेतन पब्लिक स्कूल और सीओ कार्यालय के ठीक सामने सड़क पर हल्की सी बारिश में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिसके चलते लोगों का सड़क से गुजरना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार जलभराव के कारण दुपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कई बार स्कूल के बच्चे भी इन गड्ढों में गिरते-गिरते बचे हैं।
विज्ञापन


हनुमद्धाम संपर्क मार्ग
विकासनगर। इस सड़क से एक दर्जन से भी अधिक गांव की आबादी जुड़ी है। बाईपास रोड के तौर पर भी इस सड़क का इस्तेमाल होता है। ऐसे में इस सड़क पर बने गड्ढे भी आए दिन लोगों को कमर दर्द देने के साथ ही हाथ पैर तोड़ रहे हैं। रात के समय इन गड्ढों का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग रात के समय इस सड़क का इस्तेमाल न करने में ही अपनी भलाई समझते हैं।

कोतवाली संपर्क मार्ग
विकासनगर। शहर के व्यस्तम सड़कों में से इस सड़क पर कई स्कूल और कॉलेज स्थित हैं। लेकिन सैंग्विन स्कूल से लेकर बुद्धमल स्कूल तक करीब 100 मीटर हिस्सा खतरनाक रूप से क्षतिग्रस्त पड़ा है। ऐसे में आए दिन इस हिस्से पर वाहन चालक और स्कूली छात्र गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क के खस्ताहाल होने के कारण अक्सर स्कूल की छुट्टी और सुबह के समय यहां पर जाम के हालात भी पैैदा हो जाते हैं। शिकायत के बाद भी विभाग इस हिस्से को पैचवर्क और अन्य वैकल्पिक व्यवस्था कर नहीं भर पा रहा है।

इन सड़कों की भी है खस्ता हालत
भोजावाला संपर्क मार्ग, डाकपत्थर रोड, बरोटीवाला संपर्क मार्ग, दून-पांवटा हाईवे

निर्देश के बावजूद यदि अभी तक गड्ढों के भरान का काम शुरू नहीं हुआ है तो संबंधित अधिशासी अभियंता से जवाब तलब किया जाएगा। जल्द ही गड्ढों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भरान के निर्देश दिए जाएंगे।
- आरके गोयल, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें