ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । उत्तराखंड कोऑपरेटिव बैंक की ओर से वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें अंशधारकों को सात प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। सभा में बैंक में वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 531.75 लाख का वार्षिक बजट निर्धारित किया। रविवार को लक्ष्मणझूला रोड स्थित बैंक मुख्यालय के सभागार में अध्यक्ष सीएम सेमवाल की अध्यक्षता में सभा हुई। सदन में बैंक सचिव एसएस राणा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि बैंक सूचना प्रोद्यौगिक के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।
सचिव ने बताया कि बैंक में आईएमपीएस, डीबीटीएल, आरटीजीएस, एनईएफटी, एसएमएस अलर्ट, ईसीएस आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। वर्ष 2018-19 के लिए कुल 75 करोड़ का कुल डिपोजिट व 45 करोड़ रुपये का ऋण लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी विभागों के पेंशन खाते उत्तराखंड कोऑपरेटिव बैंक में खोले जा रहे हैं। सामाजिक कार्यों को बढ़ाते हुए बैंक बीते दो वर्षों से गरीब पृष्ठभूमि के बच्चों को स्वेटर आदि आवश्यक वितरण का कार्य कर रहा है। भविष्य में बैंक की ओर से सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा, जिसके तहत स्वास्थ्य कैंप, पौधरोपण, पाठ्य सामग्री व स्कूल ड्रेस वितरण आदि कार्य किए जाएंगे। सभा में बैंक के उपाध्यक्ष विनोद सेंगर, संचालक केएस कैंतुरा, वीपीएस राणा, डीएस बुटोला, केएस नेगी, मधुमति बिंजोला, पुष्पा पुंडीर, भूपेंद्र सिंह, पूरन लाल, रमेश उनियाल, रूपराम भट्ट, वीपी सकलानी, केएस बड़थ्वाल, सीएस कुड़ियाल, मनमोहन असवाल, यशपाल सिंह, प्रेम किशोर, जयपाल भंडारी, आशीष संगर, ज्योति उनियाल, बुद्घि सिंह आदि मौजूद थे।