एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मोहब्बत की जो भाषा है हमें हिंदी सिखाती है...

Updated Sat, 15 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। हिंदी दिवस के अवसर पर तीर्थनगरी व समीपर्ती ग्रामीण इलाकों में शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं बच्चों ने काव्य पाठ किया तो कहीं उन्हें भाषा की समृद्धि के लिए हिंदी अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। रेड फोर्ड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिंदी ‘कविता मोहब्बत की जो भाषा है हमें हिंदी सिखाती है’, ‘हम हिंदु हैं हिंदुस्तानी हिंदी भाषा हमको प्यारी है’ आदि कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए नाट्य मंचन, वाद-विवाद, सुलेख, निबंध, कहानी लेखन, कहानी, समूह कविता, एकल गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान मनोज बिष्ट, शोभित सनाध्य, पारुल वालिया, सोनी, श्वेता, किरन, माया, उमंग, देवेंद्र, आंचल, शारदा, गौरव, कैनी, सोनम, नीता, कंचन, प्रियंका नेगी, प्रियंका बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालंदा शिक्षण संस्थान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ और साहित्यिक रचनाएं प्रस्तुत की। इस दौरान गौतम पंत, साहिल चौहान, खुशी कंडवाल, दीक्षा जोशी, लक्की नौटियाल, भूमिका गुप्ता, दिव्या भट्ट, नेहा राणा ने काव्यपाठ किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक महावीर प्रसाद उपाध्याय, विद्यालय के प्रधानाध्यापक आरपी कलूड़ा, क्रीड़ा प्रभारी टीएस राणा, पुष्पा कलूड़ा, अजय ध्यानी, स्नेहलता गैरोला, डॉ. पुष्पा झाबा, देवानंद थपलियाल, वीरेंद्र रयाल, प्रवेश सकलानी, सरिता उपाध्याय, भावना जोशी, लवली रतूड़ी, कविता चौहान, प्रियंका बलूनी, गीता पुंडीर, राजेश पयाल, सुबोध रावत मौजूद थे। उधर, मायाकुंड स्थित निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक डॉ. राजे नेगी, संरक्षक कमल सिंह राणा, उत्तम सिंह असवाल, आशुतोष कुड़ियाल, अंकित डोबरियाल, प्रिया क्षेत्री ,प्रियंका कुकरेती, मीनाक्षी राणा, दीपिका पंत, मंजू देवी मौजूद थे।
विज्ञापन

मालवीयनगर स्थित संत मदर टेरेसा चिल्ड्रन एकेडमी में हिंदी दिवस के अवसर पर प्रधानाध्यापक रीना जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को हिंदी को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार जायसवाल, प्रियंका, शिवानी, सुमन, सौम्या, शांति, पूजा, राधा, वसुधा आदि मौजूद थे।
गंगाभोगपुर स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में हिंदी दिवस पर कविता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अतुल बमराड़ा, आशा बिष्ट व विद्यालय की प्रधानाध्यापक रेखा पुरोहित ने स्वच्छता पखवाड़े में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा चार की छात्रा वैशाली आर्य ने पहला स्थान प्राप्त किया । वहीं गंगाभोगपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर आयोजित सभा में प्रधानाचार्य वीआर पाल ने बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व से रूबरू कराया। इस दौरान डा. एसके उपाध्याय, एसके बिष्ट, लज्जावती, चंद्रप्रकाश भारती, अशोक कुमार चौहान, धनवीर सिंह पयाल, दिवाकर डबराल, आशा बिष्ट, शक्ति रावत, पीके राजपूत आदि मौजूद थे।
उधर हिंदी दिवस के अवसर पर राजकीय जूनियर हाईस्कूल पटना, यमकेश्वर में आवाज साहित्यिक संस्था की ओर से विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम में कक्षा छह की छात्रा किरण नेगी ने चंदा मामा गोल मटोल, कुछ तो बोल कुछ तो बोल और अंशिका भंडारी ने तितली पर कविता सुनाई। वहीं रितिका, सुदीप, साक्षी ने बाल कविताएं सुनाई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवर सिंह राणा, अशोक क्रेजी, पुष्पलता, कुसुमलता, अंजना बिष्ट आदि मौजूद थे।

कविता पाठ में विशाल, नीरज, साहिल अव्वल
ऋषिकेश। पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने कविता पाठ का आयोजन किया। कार्यक्रम में कविता पाठ, कविता लेखन, निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा छह से आठ तक के वर्ग में विशाल ने पहला, अंकित ने दूसरा व राहुल ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ से दस तक के वर्ग में नीरज शर्मा ने पहला, लक्ष्मण ठाकुर ने दूसरा व आकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 11 से 12 तक के वर्ग में साहिल ने पहला, काजल रानी ने दूसरा व प्रीति तिवारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा, चंद्रप्रकाश, भावना, मदनलाल, ज्योति, सपना, आदि मौजूद थे।

हिंदी कल रात तू मेरे सपने में आई...
ऋषिकेश। आदर्शनगर स्थित हरिचंद आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस के अवसर पर काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कनिष्ठ वर्ग की काव्य प्रतियोगिता में श्रुति ने पहला, मनीषा ने दूसरा और सिद्धिका लखेड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लेख प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में रिद्धिमा ने पहला, तनिषा ने दूसरा व आंचल साहनी तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में स्वाति अरोड़ा प्रथम, रिया गुप्ता द्वितीय व रवीना मंडल तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय की शिक्षक संध्या गुप्ता ने हिंदी कल रात तू मेरे सपने में आई रचना प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रधानाचार्य पूनमरानी शर्मा, ज्योति रानी, सीमा कोठियाल, संध्या गुप्ता, ममता गुप्ता, सविता रानी, ममता राजपूत, मोनिका चौहान, शशि चौहान, शशिबाला गोयल, सपना सिंह, नीतू कपिल, पिंकी नेगी, सुषमा शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें