गैरसैंण। मेहलचौंरी में हो रहे लोक संस्कृति, कृषि एवं व्यापारिक मेले के दूसरे दिन हेमा नेगी करासी के लोक गीतों और साथियों के सामूहिक लोक नृत्यों की धूम रही है। इस दौरान महिला मंगल दलों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
मेले में महिला मंगल दलों की लोक नृत्य प्रतियोगिता में विसराखेत प्रथम और मेहलचौंरी दूसरे स्थान पर रहा, जबकि सिलंगा तृतीय रहा। झांकी में सिलंगा पहले, हरसारी दूसरे और भनोट तीसरे स्थान पर रहा। स्कूली लोक नृत्य में जीआईसी प्रथम, विद्या मंदिर द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय तृतीय रहा। मेले में मुख्य अतिथि जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राकेश कुमार डिमरी ने कहा कि मेले व्यापार को बढ़ावा देने का माध्यम होने के साथ ही संस्कृति के प्रचार प्रसार का भी माध्यम है। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री गुरुदीप वर्मा, चौखुटिया के जिला पंचायत सदस्य गजेेंद्र सिंह नेगी, व्यापार मंडल के प्रदेश प्रचार मंत्री सुरेश कुमार बिष्ट, जगमोहन कठैत, बलबीर रावत, महाबीर बिष्ट, त्रिलोक परसारा, डा. अवतार सिंह नेगी, प्रेम संगेला, ब्लाक प्रमुख सुमती बिष्ट, प्रधान जानकी देवी, जितेंद्र मेहरा, हीरा सिंह नेगी, दिवान सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। वहीं मेले में लगे विभागीय स्टॉलों में औद्योगिक एवं सघन पादप संस्थान का स्टॉल पहले स्थान पर रहा, जबकि जीआईसी मेहलचौंरी के स्वयं सेवकों का स्टॉल दूसरे और बाल विकास तथा श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम का स्टॉल संयुक्त रूप से तृतीय रहा।