एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

240 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated Sat, 29 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

240 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस के अभियान के तहत बीते बृहस्पतिवार की रात कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 240 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार रात पुलिस को उधमसिंह नगर से कच्ची शराब की खेप कार से श्यामपुर क्षेत्र में लाए जाने की सूचना मिली थी। बदरीनाथ राजमार्ग पर श्यामपुर गढ़ी तिराहे के समीप वाहन चेकिंग के बीच हरिद्वार की ओर से आ रही एक होंडा सिटी कार रोकी गई। तलाशी लेने पर कार से प्लास्टिक के छह केन में कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान लखविंदर उर्फ लक्खा पुत्र जग्गू सिंह निवासी ग्राम हरिपुरा हरसान, थाना बाजपुर, उधमसिंहनगर के रूप में हुई है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें