एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर बंद होने से परेशान रहे लोग

Updated Sat, 29 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेडिकल स्टोर बंद होने से परेशान रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। ऑनलाइन दवा बिक्री बंद करने की मांग के समर्थन में शुक्रवार को क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। इससे लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी।
ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवा बिक्री बंद करने की मांग को लेकर शुक्रवार को भारत बंद का एलान किया था। इसके चलते मेडिकल स्टोर संचालकों ने शुक्रवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इससे दवा दुकानों पर पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा।
ढालवाला निवासी खुशीराम सेमवाल ने बताया कि सुबह दवा के लिए बाजार पहुंचे, तो पता चला की विक्रेताओं की हड़ताल है। हड़ताल के चलते उन्हें बिना दवा के घर लौटना पड़ा। शीशमझाड़ी निवासी विपिन गोस्वामी ने बताया कि कुछ दिन पहले दुर्घटना में उनके हाथ-पांव पर चोट लगी थी। जिसकी नियमित दवाई चल रही है, लेकिन शुक्रवार को मेडिकल स्टोर बंद होने से दवाएं नहीं मिल पाईं। गुमानीवाला के कृपाल सिंह ने बताया कि दवा लेने बाजार आए थे, लेकिन हड़ताल के कारण दवाएं नहीं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें