एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जागरुकता की कमी से बढ़ रहे स्तन कैंसर के मामले

Updated Mon, 08 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन की ओर से निर्मल आश्रम अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं की जांच और उनके स्तन की स्क्रीनिंग की गई। उन्हें स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में डॉ. पूजा ने कहा कि जागरुकता की कमी के कारण महिलाओं में स्तन कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आधुनिक जीवनशैली में लोग सेहत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे अधिकतर लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। बताया कि 40 साल से अधिक उम्र की महिलाओं में स्तन कैंसर अधिक पाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन की सचिव प्रवीण डंग ने बताया कि शिविर में ब्रेस्ट स्क्रीनिंग, मैमोग्राफी सुविधा और पैथोलॉजी जांच पर मरीजों को छूट प्रदान की गई। कैंसर जागरुकता के लिए हर महीने के पहले रविवार को स्तन कैंसर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 10 से 29 अक्तूबर तक विभिन्न जगहों पर निशुल्क शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें 10 अक्तूबर को देहरादून के कैंट अस्पताल में भी शिविर का आयोजन प्रस्तावित है। बताया कि शिविर में एक दर्जन से अधिक महिलाओं की जांच की गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें