ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । पूर्णानंद पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रस्साकसी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। रविवार को मुनिकीरेती स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित नीना सिंह व विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका दीपिका कोठारी ने स्वर्ण पदक विजेता दिनेश पैन्यूली, शेर सिंह थापा व अनिकेत गुप्ता को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
इस मौके पर दीपिका कोठारी ने कहा कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों ने देश, प्रदेश के साथ ही तीर्थनगरी का नाम रोशन किया है। तीर्थनगरी के तीनों खिलाड़ियों ने नेपाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली रस्साकसी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर मेघा कपूर, शालिनी शर्मा, निशा रोका, संगीता, काजल, रानी, स्वेता, सपना, निधि आदि मौजूद थे।