एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह : 10 हजार लोग बनेंगे साक्षी

Updated Sat, 01 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेेश के प्रथम शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए इसे भव्य रूप दिया जा रहा है। नगर निगम की ओर से आठ हजार निमंत्रण पत्र छपवाये गये हैं। शपथ ग्रहण को भव्य रूप देने के लिए श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। समारोह में संत समाज से भी लोग पहुंचेंगे। साथ ही नगर के शहीदों के परिजनों को भी निमंत्रण भेजा गया है। साधु संतों और शहीदों के परिजनों के लिए अलग से एक और मंच तैयार किया जा रहा है। नगर निगम के पहले शपथ ग्रहण में अनिता ममगाईं को हजारों लोगों के बीच जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन शपथ दिलाएंगे, जबकि 40 वार्डों के सभी पार्षदों को मेयर अनिता ममगाईं शपथ दिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दो दिसंबर को नगर निगम का पहला शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल सहित संगठन के पदाधिकारी व मंत्री उपस्थित रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में जनता अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे, इसके लिए मेयर को तीन हजार तथा प्रत्येक पार्षद को 100-100 निमंत्रण पत्र दिए गये हैं। मेयर अनिता ममगाईं ने बताया कि समारोह में करीब दस हजार से ज्यादा भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

पारंपरिक वाद्ययंत्रों से होगा स्वागत
रविवार को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की भी गूंज सुनने को मिलेगी। शपथ ग्रहण में आने वाले लोगों के स्वागत के लिए पारंपरिक वाद्य यंत्रों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


पहाड़ी व्यंजनों का उठा सकेंगे लुत्फ
शपथ ग्रहण में पहाड़ी व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई है। हजारों लोगों को जलपान में दिक्कत न हो इसके लिए कई स्टॉल लगाये जाएंगे। इसमें चाय, उड़द की दाल के पकौड़े, अर्से आदि पहाड़ी व्यंजन रखे गये हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें