एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सहसपुर में अतिक्रमण से बढ़ी राहगीरों की मुश्किलें

देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

पछवादून के मुख्य बाजारों को अतिक्रमण से निजात नहीं मिल पा रही है। यहां विकासनगर, सेलाकुई और सहसपुर के मुख्य बाजारों में राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यापारियों की ओर से हर रोज अस्थायी अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सहसपुर मुख्य बाजार में फुटपाथ नहीं है, जिसके चलते राहगीर राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर ही आवाजाही करते हैं। लेकिन, बाजार खुलते ही यहां व्यापारी एनएच के दोनों किनारों पर सामान लगा देते हैं। साथ ही बाजार में ब्लॉक मुख्यालय, सीएचसी और एसजीआरआर इंटर कॉलेज के सामने दिन भर छोटे वाहन खड़े रहते हैं। इससे कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। अतिक्रमण से सबसे अधिक परेशानी राहगीरों को हो रही है। एनएच किनारे पैदल चलने की जगह नहीं होने से अक्सर राहगीर सड़क के बीच से आवाजाही करने को मजबूर हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हैरानी की बात है कि पुलिस थाने के सामने ही एनएच पर व्यपारी अतिक्रमण करते हैं। बावजूद इसके अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि बाजार में यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने और बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाता है। इन दिनों पुलिसकर्मी चुनाव कार्यों में व्यस्त हैं। बावजूद इसके अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें