एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सचिवालय डेंजर, सीएमए आवास इलेवन जीते

Updated Mon, 30 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित सचिवालय विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सचिवालय डेंजर और सीएम आवास (सीएमए) इलेवन ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। सचिवालय डेंजर ने विधानसभा ए और सीएमए इलेवन ने सचिवालय लायंस को हराया।
रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय डेंजर ने अमित तोमर के नाबाद 66 रनों की बदौलत 140 रन बनाए। विधानसभा के राजेंद्र चौधरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। जवाब में विधानसभा ए की पूरी टीम मात्र 80 रनों पर ऑलआउट हो गई। कुलदीप रावत (28) के अलावा कोई बल्लेबाज दहाई की संख्या तक नहीं पहुंच सका। सचिवालय डेंजर के राकेश जोशी ने चार और मनोज भट्ट ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में सचिवालय लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट पर 113 रन बनाए। विवेक जैन ने नाबाद 57 रनों की पारी खेली। सीएमए इलेवन के विपुराज और मनोज ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में सीएमए की टीम ने 14 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मनोज ने 54 और विपुराज ने 23 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें