एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एनआरआई कोटे के बीएड छात्रों का रिजल्ट अटका

Updated Wed, 18 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एनआरआई कोटे के बीएड छात्रों का रिजल्ट अटका
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गढ़वाल विश्वविद्यालय के संबद्ध बीएड कॉलेजों में एनआरआई कोटे में पढ़ाई कर रहे छात्रों का रिजल्ट अटक गया है, जिससे छात्र परेशान हैं। अभी तक एक भी सेमेस्टर का रिजल्ट न आने से चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं पर भी संकट आ गया है। उधर, जनता जन आंदोलन चैरिटेबल ट्रस्ट ने इस मामले पर केंद्र सरकार को पत्र भेजा है।
गढ़वाल विवि के बीएड कॉलेजों में एनआरआई कोटे के एडमिशन को लेकर गढ़वाल विवि और कॉलेजों के बीच विवाद हुआ था। विवि ने परीक्षाएं कराने से इंकार कर दिया था, जिसके खिलाफ कुछ कॉलेज संचालक हाईकोर्ट चले गए थे। मामले में हाईकोर्ट ने परीक्षा कराने का आदेश दिया था, जिसके बाद से गढ़वाल विवि लगातार तीन सेमेस्टर की परीक्षाएं करा चुका है लेकिन अभी तक एक भी परीक्षा का रिजल्ट नहीं आया है। अब चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं एक अगस्त से होनी हैं लेकिन छात्रों के परीक्षा फॉर्म अभी तक नहीं भरे जा सके हैं।
विज्ञापन

नालंदा बीएड कॉलेज के छात्रों ने इस संबंध में गढ़वाल विवि को पत्र भी भेजा है। दूसरी ओर, जनता जन आंदोलन चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अरुण खन्ना ने केंद्र सरकार को इस बाबत पत्र भेजा है। उनका कहना है कि इससे छात्रों का भविष्य बर्बाद होने का खतरा मंडराने लगा है। मामले में गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. एके झा को कॉल किया गया। उन्हें एसएमएस भी किया गया लेकिन उन्होंने अपना पक्ष नहीं दिया। जब उनका पक्ष आएगा तो वह भी प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें