एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खिताबी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Updated Thu, 30 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खिताबी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की और से आयोजित दो दिवसीय मेजर ध्यानचंद मेमोरियल सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में दून हॉक्स, देव भूमि अकादमी और ओकग्रोव स्कूल ने चैंपियनशिप जीती।
मसूरी पब्लिक स्कूल के मैदान पर बुधवार को सीनियर बालिका वर्ग का खिताबी मुकाबला देहरादून के देव भूमि अकादमी ने जीता। जिसने वाइनवर्ग एलन स्कूल को 3-0 से हराया। सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में दून हॉक्स टीम ने रॉक ब्लू क्लब को 6-3 गोल के अंतर से हराया। दून हॉक्स के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में ओकग्रोव ए ने ओकग्रोव बी को 4-1 से हराया।
विज्ञापन

समापन पर पूर्व विधायक जोतसिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढौंढियाल, ट्रेडर्स एसोसिएशन महासचिव जावेद खान आदि ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष बीएस नेगी, सूरत सिंह रावत, रफीक अहमद, रूपचंद, नंदलाल, महेश चंद्र, सुरेश गोयल, इमरान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें