उत्तरकाशी। जनपद स्तरीय युवा महोत्सव में लोकगीत में भटवाड़ी, लोकनृत्य में चिन्यालीसौड़ तथा एकांकी नाटक में मोरी की टीम ने बाजी मारी। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
महोत्सव में लोक गीत प्रतियोगिता में भटवाड़ी प्रथम, पुरोला द्वितीय, मोरी तृतीय रहे। लोकनृत्य में चिन्यालीसौड़ ने पहला, मोरी ने दूसरा व भटवाड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकांकी नाटक में शौचालय एवं स्वच्छता विषय पर नाटक प्रस्तुत कर मोरी की टीम पहले, बाल विवाह एवं मद्य निषेध नाटक के साथ पुरोला दूसरे तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर नाटक प्रस्तुत कर भटवाड़ी की टीम तीसरे स्थान पर रही। नवीन कठैत, राजीव तलवाड़ एवं त्रेपन सिंह पंवार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर रविंद्र भंडारी, शरद रावत, आजाद डिमरी, नरेश चौहान, जीतबर राणा, महेश जगूड़ी, पृथ्वीपाल रावत, पूनम रमोला, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।