एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

इंडियन आइडल के ऑडिशन में हंगामा

Updated Thu, 10 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में हो रहे इंडियन आइडल के ऑडिशन में कुछ प्रतिभागियों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि ऑडिशन में आए निर्णायक पक्षपात कर रहे हैं जबकि आयोजकों ने इससे इंकार किया है। हंगामे के चलते कुछ देर तक ऑडिशन बाधित रहा। हालांकि बाद में ऑडिशन संपन्न हुआ।
टर्नर रोड स्थित यूनिवर्सल एकेडमी में बुधवार को एक निजी चैनल के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के ऑडिशन हुए। इसके तहत लेवल-1 और लेवल-2 के ऑडिशन लिए जा रहे थे। इस बीच कुछ प्रतिभागियों रोहित रॉकस्टार, प्रिंस, शिवांग वर्मा, साहिल ने आरोप लगाया कि ऑडिशन ले रहे निर्णायक पक्षपातपूर्ण फैसले ले रहे हैं। इस बात को लेकर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। इसके बाद ऑडिशन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। ऑडिशन के टेलेंट हेड हिमांशु शर्मा व अनन्या का कहना है कि कुछ अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों को ऑडिशन में चयनित नहीं किया, जिससे उन्होंने हंगामा किया है। उन्होंने ही दूसरे प्रतिभागियों को भी उकसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें