एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बारिश का अलर्ट जारी

Updated Sun, 23 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भारी बारिश की चेतावनी पर हाई अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रुड़की। मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस पर जिला आपदा प्रबंधन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने के आदेश जारी कर दिए हैं।
मौसम विभाग ने प्रदेश में 24, 25, 26 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंथुरा ने तहसील के माध्यम से सभी बाढ़ राहत चौकियों को हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इन पर तैनात अधिकारियों को आदेशित किया है कि नदियों का जलस्तर बढ़ता देख इनके आसपास के लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर भेज दें। अधिकारियों को 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि बरसात में गंगा और सोलानी नदी की बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचने के लिए लक्सर, भगवानुपर और बुग्गावाला क्षेत्रों में प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए बाढ़ राहत चौकियां स्थापित की हैं। तहसील प्रशासन इनकी देखरेख करता है। इनके ऊपर जिला आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे ग्रामीण किसी भी समय संपर्क कर स्थिति का जायजा लेे सकते हैं।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंथुरा ने बताया कि आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ओर से 60 लाख रुपये का बजट मिला है। जिसके चलते चारों तहसीलों के बाढ़ कंट्रोल रूम को पांच-पांच लाख का बजट तीन किश्तों में दिया गया है। इसमें से शुरू की दो किश्तें पूर्व के बजट से दी गई हैं, जबकि अंतिम दो लाख की किस्त इस वर्ष मिले बजट से दी गई है। उन्होंने बताया कि इन बजट से उपजिलाधिकारी आपदा से संबंधित उपकरण खरीद सकते हैं। लक्सर व रुड़की में तो इस बजट से उपकरणों की खरीद भी शुरू कर दी है। शेष बचे बजट से जिला आपदा कंट्रोल रूम के द्वारा उपकरण खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें