उत्तराखंड के देवप्रयाग में राष्ट्रीय राजामर्ग पर तीनधारा के समीप टाटा सूमो वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से ऋषिकेश भेज दिया गया है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
मंगलवार शाम करीब 6 बजे तीन धारा के समीप एक टाटा सूमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
सड़क पर खड़ी थी सूमो
वाहन में उस वक्त तीन लोग सवार थे जिसमें लक्ष्मी देवी पत्नी दूप सिंह निवासी रोली गाड अफसर कालोनी गोपेश्वर व बिसन सिंह नेगी पुत्र विजय सिंह निवासी कोदरा नारायण बगड़ घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन घाट से देहरादून के लिए जा रहा था। तीनधारा के समीप वाहन में बैठी सवारियां चाय पीने के लिए रुके। लक्ष्मी देवी, बिसन सिंह व एक बच्चा वाहन में ही बैठे रहे।
बच्चा सड़क पर छिटका
बच्चे के गियर से छेड़छाड़ करने पर वाहन पीछे की ओर सरक कर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिससे के लक्ष्मी देवी व बिसन सिंह घायल हो गए जबकि बच्चा छिटककर कर सड़क पर ही गिर गया।
मौके पर पहुंचे एसआई एमएस नेगी ने बताया कि घायलों को निजी वाहन से ऋषिकेश भेज दिया गया है।