एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अमर उजाला ने किया नंबर वन जोड़ी का सम्मान

देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2013 08:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का युगल खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली दून की हिमांशी रावत और उन्नति बिष्ट का मंगलवार को अमर उजाला ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। उत्तराखंड के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली जोड़ी है। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 22 से 28 जुलाई तक आयोजित ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन में नंबर वन दोनों खिलाड़ी मंगलवार शाम कोच दीपक रावत संग अमर उजाला के आमंत्रण पर पटेलनगर स्थित कार्यालय में पहुंची।

अमर उजाला ने दोनों खिलाड़ियों को राज्य का गौरव बताते हुए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न दिए। कोच दीपक रावत को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने अखबार के प्रकाशन के बारे में जानकारी ली। उन्हें रिपोर्टिंग, एडिटिंग के कार्य के बारे में बताने के साथ प्रिंटिंग प्रेस भी दिखाई गई।
विज्ञापन


हिमांशी और उन्नति ने कहा कि यह सम्मान उन्हें प्रेरणा देता रहेगा। दोनों ने अगले टूर्नामेंटों में अपना प्रदर्शन कायम रखने का वादा किया।

नंबर एक बनने की राह पर हिमांशी
मूलत: अल्मोड़ा जिले के टानी गांव निवासी हिमांशी रावत वर्तमान में एसजीआरआर रेसकोर्स में कक्षा आठ की छात्रा हैं। ऑल इंडिया रैंकिंग में हिमांशी अंडर-13 बालिका वर्ग में नंबर एक बनने की राह पर हैं।

पुलिस लाइन स्थित बैडमिंटन कोर्ट में शौकिया खेलने के बाद वर्ष 2009 में उन्होंने पहली बार पुलिस लाइन की टीम से जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। उनके खेल को देख कोच दीपक रावत ने हिमांशी को साथ ले लिया। साल 2010 में अंडर-10 की स्टेट चैंपियन बनने के बाद हिमांशी अब तक कई राष्ट्रीय मुकाबलों में प्रतिभाग कर चुकी हैं।

2012 में वह नेशनल की उपविजेता भी रही। हिमांशी ने बताया कि अन्य राज्यों के खिलाड़ी फिटनेस में कुछ आगे हैं, इसलिए अब वह भी फिटनेस पर फोकस कर रही हैं। लीनिन कंपनी हिमांशी को स्पांसर कर रही है। हिमांशी के पिता दान सिंह रावत पुलिस में तैनात हैं।

साइना की तरह बनना चाहती हैं उन्नति
अजबपुर के कुंज विहार निवासी उन्नति बिष्ट कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी में कक्षा सात में पढ़ रही हैं। छह साल की उम्र में शौकिया बैडमिंटन रैकिट पकड़ने वाली उन्नति ने 2010 में प्रोफेशनल तौर पर खेलना शुरू किया।

वर्ष 2011 में दिल्ली में हुई प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने से उन्नति की शुरुआत हुई। अंडर-13 की ऑल इंडिया रैंकिंग में 12वें नंबर पर काबिज उन्नति साइना नेहवाल को आदर्श मानती हैं। आईटीआई इंस्ट्रक्टर दिनेश बिष्ट और सरिता बिष्ट की बेटी उन्नति का अगला लक्ष्य रैंकिंग में सुधार करना है।

अभी तक वह विजयवाड़ा, इंदौर, बंगलौर में भी डबल्स का कांस्य पदक जीतने में सफल रही हैं। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में स्लो कोर्ट पर खेलने का बेहतर अनुभव उन्हें मिला।

उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में सबसे अधिक कंपिटीशन आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र व कर्नाटक के खिलाड़ियों से मिला। उनकी फिटनेस का स्तर काफी अच्छा था और वे तेज भी थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें