एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रामदेव बोले दाऊद के खिलाफ भी इतने नोटिस नहीं

अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 22 Nov 2013 10:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एक दिन में उत्तराखंड सरकार की ओर से 81 मुकदमों के ऐलान के बाद उन्होंने पलटवार करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि जितने नोटिस उन्हें एक साथ दिए गए, उतने शायद देश में किसी भी व्यक्ति को नहीं दिए गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बडे़ अपराधियों के खिलाफ भी नहीं लगाई जाती इतनी धाराएं
जितनी धाराएं, उपधाराएं उनके खिलाफ लगाई जा रही हैं, उतनी तो बड़े-बड़े अपराधियों के खिलाफ नहीं लगाई गई। बाबा का मानना है कि देश के सबसे बड़े शत्रु दाऊद के खिलाफ भी एक दिन में इतने नोटिस नहीं भेजे गए।

‘अमर उजाला’ से फोन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि दाऊद देश छोड़कर भाग गया है और वे देश में डटे हुए हैं। बावजूद केंद्र तथा प्रदेश की सरकार उत्पीड़न पर उतारू है। यह देश जनता का है, सरकारों का नहीं। बाबा ने कहा कि आने वाले समय में देश की जनता ही कांग्रेस की भ्रष्ट सरकारों को शीर्षासन कराएगी।
विज्ञापन


बालकृष्ण दिल्ली रवाना, रामदेव पहले से वहीं
मध्यप्रदेश और राजस्थान के शिविर छोड़कर स्वामी रामदेव दो दिनों से दिल्ली में डटे हैं। शुक्रवार को आचार्य बालकृष्ण तथा कुछ अधिकारियों का दल भी दिल्ली चला गया है।

पतंजलि परिवार से मिली सूचना के अनुसार बाबा और आचार्य बालकृष्ण ने वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी के साथ-साथ कुछ और वरिष्ठ अधिवक्ताओं से भी बातचीत की है। दिल्ली से बाबा अपने शिविरों में लौट जाएंगे और प्रशासन के नोटिसों से निपटने का दायित्व बालकृष्ण ही निभाएंगे।

फिलहाल, नहीं मिला कोई नोटिस
आचार्य बालकृष्ण ने फोन पर बताया कि शुक्रवार शाम तक पतंजलि योगपीठ को प्रशासन की ओर से कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। यह सूचना कई बार आई कि नोटिस लेकर अधिकारी आ रहे हैं, किंतु शाम तक कोई नोटिस नहीं दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें