ये नए कार्यक्रम जोड़े गए
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे में दो नए कार्यक्रम जोड़े गए हैं। 29 मई की शाम को वे परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में गंगा आरती में शामिल होंगे। इसी दौरान वे संतों के साथ संवाद करेंगे। इसमें ऋषिकेश और हरिद्वार के संत शामिल होंगे। 30 मई को सुबह 11 बजे वे शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में होने वाले विकसित भारत 2047 में उच्च शिक्षा का महत्व एवं योगदान के काॅन्क्लेव में शामिल होंगे। इसी दौरान वे कॉलेज के ऑडिटोरियम का लोकार्पण भी करेंगे। पहले उनके दौरे में ये दोनों कार्यक्रम शामिल नहीं थे।
ये भी पढे़ं...Dehradun: आईएमए की पासिंग ऑउट परेड की तैयारियां तेज, समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
भाजपा सरकार ही नहीं बल्कि संगठन भी अंत्योदय पर खड़े अंतिम व्यक्ति के उदय के सिद्धांत पर चलती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अंतिम छोर के कार्यकर्ता तक पहुंच बनाएंगे। उनके दो नए कार्यक्रम जोड़े गए हैं। -महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा