एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उत्तराखंड: पौड़ी में बस पलटने से 01 बच्ची की मौत, 27 यात्री घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Jun 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उत्तराखंड में पौड़ी के सतपुली में बस पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई है वहीं करीब 27 लोग घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर में करीब 12.45 बजे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बस नंबर यूके 12/7224 सतपुली मल्ली के पास सामने से आ रही इनोवा कार को साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 

जानकारी के मुताबिक बस पौड़ी से कोटद्वार जा रही थी। सभी घायलों को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में भर्ती कराया गया है।। बताया जा रहा है कि बस मालिक ही बस चला रहा था।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही सतपुली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य किया। 

 

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव

सतपुली और गुमखाल के बीच कुल्हाड़ बैंड पर शुक्रवार को हुए हादसे में मरे तीनों लोगों के शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए हैं।

गांव के शोकाकुल लोग कोटद्वार पहुंचे हुए थे। घायल सात वर्षीय बच्ची आराध्य रावत और पूरन सिंह रावत को परिजन उपचार के लिए दिल्ली ले गए हैं।

कुल्हाड़ गांव के निकट शुक्रवार को कार दुर्घटना में जगमोहन सिंह रावत, उनकी पत्नी पुष्पा रावत और मोहन सिंह रावत की मौत हो गई थी।

टिहरी में टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

accident in tehri - फोटो : amar ujala
लंबगांव से भरपूर गांव जा रही एक टाटा सूमो के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद भरपूर गांव में कोहराम मचा हुआ है।
 
शनिवार को टाटा सूमो संख्या यूके 07 टीसी-2524 लंबगांव से भरपूर जा रही थी। लंबगांव से पांच किमी आगे स्यालगी गांव के समीप शाम 6.40 बजे के लगभग वाहन अनियंत्रित होकर सीधे 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में भरपूर गांव निवासी जगदंबा दास (55) पुत्र शंभू दास की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि इसी गांव निवासी वाहन चालक दिनेश सिंह कुमाईं (38) पुत्र जयराम सिंह कुमाईं घायल हो गया था। 108 की मदद से उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव ले जाया जा रहा था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वाहन में दो ही लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मृतकों को खाई से निकाला। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें