- दून अस्पताल की वर्षों पुरानी इमरजेंसी को किया जाएगा शिफ्ट 50 बेड का नया बनेगा आईसीयू माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण के आगे भी बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी के मद्देनजर पूरी तरह से कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए समर्पित किए गए राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में और भी चिकित्सीय और व्यवस्था का तैयारियों को विस्तार दिया जा रहा है। इसी क्रम में वर्षों पुरानी इमरजेंसी को शिफ्ट किए जाने की भी तैयारी है। जैसा कि डब्ल्यूएचओ और भारत सरकार के दिशा निर्देश अनुसार बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में प्रदेश के सबसे बड़े प्रमुख सरकारी अस्पतालों में शुमार दून राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोविड-19 मरीजों की सेवा और उपचार में दिन-रात जुड़ा हुआ है। इसी के मद्देनजर अस्पताल में जनरल बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर और अन्य तमाम सुविधाओं को विस्तार दिए जाने के लिए रात दिन रणनीति बनाई जा रही है ल। पहले जो मेडिकल कॉलेज अस्पताल की नई बिल्डिंग ऑपरेशन थिएटर के लिए अलग से तैयार हो रही थी अब उसे कोरोना संक्रमण के नए संकट को देखते हुए जनरल वार्ड के रूप में तब्दील किया जा रहा है। इसी के साथ-साथ मजार के सामने स्थित वर्षों पुरानी इमरजेंसी को भी इसी बिल्डिंग में शिफ्ट किए जाने का प्रस्ताव है ताकि इमरजेंसी में आने वाले किसी भी मरीज चाहे वह कोरोना संक्रमित हो या अन्य किसी अवस्था में आ रहा हो उसे तत्काल मदद मिल सके, इसके लिए इमरजेंसी में के तैयार किए जा रहे हैं राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सायना ने बताया कि सितंबर के पहले हफ्ते तक नई बिल्डिंग का कार्य पूरा करने को लेकर ही संस्थान को कड़े निर्देश दिए गए हैं। आईसीयू लगाने वाली कंपनी से भी बात फाइनल हो चुकी है। जैसे ही बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, इस कंपनी से आए आईसीयू शीघ्र स्थापित कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों और इमरजेंसी के मरीजों की सेवा में कोई कमी नहीं आएगी।