एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विद्रोही पार्षद गायब, भाजपा में खलबली

ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Oct 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव में पार्टी से विद्रोह करके प्रत्याशी बने पार्षद अरुण खन्ना और राखी बड़थ्वाल के गायब हो जाने से भाजपा में दिन भर खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पार्षदों के फोन स्विच ऑफ
सुबह कुछ देर के बाद दोनों पार्षदों के फोन स्विच ऑफ हो गए। इससे नेताओं की उलझन और बढ़ गई। कांग्रेसी दावा करते रहे कि पार्षद उनके साथ हैं और भाजपाइयों का दावा था कि पार्षदों से बात हो गई है गुरुवार को दोनों नाम वापस ले लेंगे।

भाजपा के विद्रोही पार्षद अरुण खन्ना और राधा बड़थ्वाल से पार्टी नेताओं ने तड़के से संपर्क करना शुरू कर दिया था।

कुछ नेता गायब पार्षदों से बात होने का दावा कर रहे थे। लेकिन कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी सभाकक्ष और न्यायालय में स्क्रूटनी में सारे नामांकन पत्र दुरुस्त निकलने के बाद भाजपाइयों में बेचैनी बढ़ गई।
विज्ञापन


दोनों पार्षदों का फोन स्विच आफ हो गया था। इस मामले में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी विचार विमर्श शुरू हो गया। इधर दूसरे भाजपा नेता विभिन्न माध्यमों से विद्रोही पार्षदों से संपर्क साधने का प्रयास करने लगे।

भाजपा के दोनों पार्षद कांग्रेस को कर रहे समर्थन
भाजपा नेताओं ने अपने पार्षदों को नगर निगम बुलाया। दोपहर को मेयर विनोद चमोली निगम आए और पार्टी के पार्षदों से अलग-अलग बात की। बाद में उन्होंने बताया कि पार्टी प्रत्याशियों की स्थिति मजबूत है।

चुनाव संयोजन कर रहे गोविंद मोहन ने शाम को बताया कि पार्षदों से बात हो गई है, वे गुरुवार को नाम वापस लेंगे। इधर कांग्रेस विधायक राजकुमार का दावा था कि भाजपा के दोनों पार्षद कांग्रेस को समर्थन कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें