एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चोरी की ट्रैक्टर ट्राली के साथ तीन गिरफ्तार

Updated Sun, 13 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अमितग्राम श्यामपुर क्षेत्र से चोरी का ट्रैक्टर व ट्राली बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान सुनील कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी मुरसदपुर, थाना नहटौर, बिजनौर, कमाल अहमद पुत्र निहाल अहमद निवासी मुगलूशाह, गुरुद्वारे के पास नजीबाबाद और मुकेश पुत्र जेठू सिंह निवासी हाजीपुर सुनारों वाली नजीबाबाद जिला बिजनौर के रूप में हुई है। मामले के खुलासे में ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित दो पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार कोश्यारी के अनुसार गढ़ीमयचक श्यामपुर निवासी बृजपाल सिंह पुत्र जयराम सिंह ने कोतवाली में बीते माह 23 अप्रैल की रात को अमितग्राम, श्यामपुर क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी होने संबंधी तहरीर दी थी। आरोपियों का पता लगाने के लिए गठित टीम ने मुख्य मार्गों पर विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो इससे ट्रैक्टर चोरी की घटना को लेकर पुलिस को सुराग हाथ लगे। ट्रैक्टर चोरी के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उस दौरान रात्रि ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों धर्मवीर व विकास को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया था। निलंबित कर्मियों को चोरी हुए ट्रैक्टर की शीघ्र बरामदगी व आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी गई। बताया कि निलंबित पुलिसकर्मियों ने नजीबाबाद क्षेत्र में डेरा डालकर चोरी हुए ट्रैक्टर ट्रॉली के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को पुलिस टीम ट्रैक्टर की तलाश में नजीबाबाद, बिजनौर क्षेत्र में जांच कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि चोरी के ट्रैक्टर को लेकर तीन लोग नजीबाबाद से नहर की पटरी के रास्ते गैंडीखाता की ओर जा रहे हैं। टीम ने मालन नदी के पुल के समीप ट्रैक्टर को रोका तो उसमें सवार लोग ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें पीछाकर पकड़ लिया। जांच के बाद चोरी हुए ट्रैक्टर का इंजन व चेचिस नंबर मिलान करने पर सही पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली को बीती 23 अप्रैल की रात अमितग्राम श्यामपुर से चोरी किया था।
रेकी कर करते थे चोरी
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देने से पूर्व एक- दो दिन पहले क्षेत्र में रेकी करते थे। चोरी करने वाले वाहन को बाकायदा चिह्नित कर लिया जाता था। इसके बाद मौका पाकर रात के समय चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें