एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दिनदहाड़े सोने-चांदी के जेवरात उड़ाए

Updated Wed, 12 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रेलवे रोड पर दिनदहाड़े अज्ञात ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बताया कि अज्ञात की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते सोमवार की सुबह रेलवे रोड स्थित पुरानी जाटव बस्ती निवासी शांता राय पत्नी स्व. संजय राय लकड़ी लेने के लिए घर का ताला लगाकर गई थी। वापस लौटने पर उसे घर का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरों की जांच में अलमारी का लॉकर टूटा देख उसके होश उड़ गए। बताया कि अलमारी में सोने और चांदी के जेवरात रखे थे। तत्काल उन्होंने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी तक चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की पड़ताल में जुटी है। चोर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा भी लिया जा रहा है। दावा किया जल्द ही अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते सोमवार को ही रेलवे रोड से सटे अद्वैतानंद मार्ग पर भी अज्ञात ने एक कंप्यूटर शॉप को निशाना बनाकर दो लाख रुपये की नकदी साफ कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें