एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

SDM कोर्ट से दस्तावेज और कम्प्यूटर ले उड़े चोर, एनएच घोटाले से जोड़े जा रहे तार

ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पुराने एसडीएम कोर्ट के दरवाजे और पांच अलमारियों के ताले तोड़कर चोर कंप्यूटर, मॉनीटर, सीपीयू और यूपीएस चुरा ले गए। चोरी की सूचना फैलते ही प्रशासन में खलबली मच गई। एसडीएम दयानंद सरस्वती, एएसपी डॉ. जगदीश चंद, आईटीआई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश चौहान ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर उपजिलाधिकारी कार्यालय के रीडर नंदन सिंह ने आईटीआई थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रीडर सोमवार को जब कार्यालय पहुंचे तो सफाई कर्मचारी राजकुमार ने बताया कि ऑफिस के पिछले दरवाजे की कुंडी टूटी थी। दरवाजा खुला है। देखा तो ऑफिस में रखी लोहे की छह अलमारियों में से पांच के लॉक तोड़ कर खोले गए थे।

कंप्यूटर, मॉनीटर, सीपीयू, यूपीएस भी गायब थे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद रस्तोगी ने कहा कि अदालत परिसर में चोरी होना गंभीर मामला है। वकील अमरीश अग्रवाल ने चोरी का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। वकील शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि जब एनएच घोटाले की जांच चल रही है तब ऐसी चोरी होना और भी चिंता का कारण है। एएसपी चंद ने कहा कि जांच पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


एनएच घोटाले से जोड़ी जा रही चोरी
आम नागरिक एसडीएम कोर्ट कार्यालय में चोरी के तार एचएच घोटाले से जुड़े होने की आशंका जता रहे हैं। जिसने भी घटना के बारे में सुना उसने एक ही बात कही एनएच के लिए अधिग्रहित भूमि के उपयोग, मुआवजा तय करने में काशीपुर तहसील क्षेत्र में भारी घोटाले की आशंका है। यहां दलाल सक्रिय थे। लोगों ने कहा कि ऐसी संभावना है कि जांच में फंसने से बचने के लिए घोटालेबाज संबंधित रिकॉर्ड नष्ट करना चाहते हैं। लोगों का कहना है कि भूमि घोटाले में दलाल, अधिकारियों ने किसानों की आड़ में घोटाला किया। अब वह बचने के लिए रिकॉर्ड ही नष्ट करने पर आमादा हैं।

चोर कोई जानकार हो सकता है

सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे
सुरक्षा के लिए घरों, कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की सीख देने वाला प्रशासन स्वयं लापरवाह है। इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि जिस कार्यालय में राजस्व संबंधित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड रखे हैं। उसकी सुरक्षा के लिए चौकीदार भी नहीं है। सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं। पुलिस गश्त भी नामभर के लिए है। इतना ही नहीं एसडीएम कार्यालय तक में कैमरे नहीं लगे हैं।

चोर कोई जानकार हो सकता है
एसडीएम कोर्ट कार्यालय की अलमारियों में एक भी फाइलें बिखरी नहीं मिलीं। वकील अमरीश अग्रवाल ने कहा कि अलमारियों के बाहर एक भी फाइल नहीं पड़ी थी, जबकि चोरी करने वाला सामान बिखेर जाता है। ऐसे में चोरी के पीछे कोई जानकार ही हो सकता है। 

एनएच से संबंधित कोई दस्तावेज चोरी नहीं हुआ : एसडीएम 
एसडीएम दयानंद सरस्वती ने कहा कि एनएच से संबंधित कोई फाइल चोरी नहीं हुई। डीएम के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जिस भूमि का मुआवजा निर्धारण में एवं कृषि से अकृषि घोषित करने में अनियमितता की जांच की जा रही है, उसके अभिलेख 23 मार्च 2017 को जिला कोषागार के लॉकर में डबल लॉक में रखे गए हैं। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें