एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सीएम ने किया फोन तो 1 घंटे में गिरफ्तार हुआ बलात्कारी

अमर उजाला, नई टिहरी Updated Wed, 14 May 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उत्तराखंड के घनयाली में नाबालिग मंदबुद्धि छात्रा से दुराचार का आरोपी शिक्षक करीब 20 दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर पिछले कई दिनों से पीड़िता के पिता और गांव के तीन अन्य लोग घर में भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।  

इसके बाद भारी जन दबाव और सीएम हरीश रावत की फटकार के बाद टिहरी पुलिस ने एक घंटे के अंदर नाबालिग मंदबुद्धि छात्रा के साथ दुराचार करने के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेंद्रनगर की अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मंदबुद्वि छात्रा से किया दुराचार

पीड़ित छात्रा को सीएम ने महिला अस्पताल दून में भर्ती करने और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

घनसाली के एक प्राथमिक विद्यालय की नाबालिग मंदबुद्वि छात्रा के साथ 25 अप्रैल को दुराचार का मामला प्रकाश में आया था।

पीड़ित छात्रा की मां ने विद्यालय में कार्यरत शिक्षक रमेश बडोनी के खिलाफ नामदर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छात्रा सात माह की गर्भवती है। 2 मई को पीड़ित छात्रा के न्यायालय में 164 के बयान भी दर्ज हो चुके थे।

कैबिनेट मंत्री का था दबाव

पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी करने में टालमटोल कर रही थी। पुलिस पर एक कैबिनेट मंत्री के दबाव में गिरफ्तारी न करने का आरोप था।

गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया था। लेकिन पुलिस यह कहकर पला झाड़ रही थी कि गांव का कोई भी व्यक्ति बयान नहीं दे रहा है।

बिना सबूत के किस आधार पर गिरफ्तारी करें। बीते दिन से पीड़िता के पिता और गांव के तीन अन्य लोग घर में भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। उसके बाद गांव सभा की बैठक में भूख हड़ताल स्थगित कर सर्व सम्मति से सीएम से मिलने का निर्णय लिया गया।

सीएम से मिले 40 लोग

बुधवार को पीड़िता को साथ लेकर गांव के 40 लोगों का शिष्टमंडल सीएम हरीश रावत ने मिलने देहरादून गया। शिष्टमंडल ने सीएम को समस्या बताई तो उन्होंने भी पुलिस की कार्य प्रणाली पर हैरानी जताई।

सीएम ने सांय 4.45 बजे एसपी टिहरी को दूरभाष पर एक घंटे के अंदर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। सीएम की फटकार से पुलिस में हडकंप मच गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को दिन के समय ही नई टिहरी न्यायालय को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया था। जहां से उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेंद्रनगर की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया है। एसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि आरोपी को नई टिहरी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें