एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उत्तराखंड में किसानों को शून्य ब्याज दर पर मिलेगा कृषि ऋण : सीएम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 08 Jan 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
किसान - फोटो : डेमो
विज्ञापन

Next Article

प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को जल्द ही शून्य ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराएगी। आस्था की पावन भूमि रही कोट ब्लाक के फलस्वाड़ी गांव को तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां माता सीता ने भू-समाधि ली थी। योजना के पहले चरण में दो करोड़ की लागत से सीता माता मंदिर, लक्ष्मण मंदिर व वाल्मीकि मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोमवार को मंडल मुख्यालय में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के शुभारंभ के दौरान यह घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पौड़ी की रौनक को वापस लाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए कई योजनाओं पर तेजी कार्य हो रहा है। जनपद के देवार गांव में एनसीसी अकादमी खुलने पर 36 हजार कैडेटों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ल्वाली झील की डीपीआर तैयार कर ली गई है। इसमें 80 लाख लीटर पानी रोके जाने की क्षमता है। यह झील पेयजल व पर्यटन के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। स्किल डेवलपमेंट कालेज हालांकि उत्तरकाशी में खोला जाएगा, लेकिन इसकी शुरुआत पौड़ी जिले के जयहरीखाल महाविद्यालय से की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने जनपद पौड़ी के लिए 103 घोषणाएं की थीं। इनमें 87 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। शेष 16 घोषणाएं भी भूमि विवाद निपटते ही पूरी हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें