सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार्बेट पार्क में शनिवार को पानी की टंकी के पास आग की लपटें उठते देख कर्मचारियों में खलबली मच गई।
इसके बाद वनकर्मियों ने आग बुझानी शुरू कर दी। तेज हवा के साथ ही आग ने विकराल रूप ले लिया। काफी देर बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। वन कर्मियों के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।