एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यहां रात दस बजे बाद लगती है भीड़

अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Sep 2013 02:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वैसे तो देहरादून में पर्यटक स्थलों की भरमार है। लेकिन शहर में एक ऐसी जगह भी हैं जहां रात को दस बजे बाद लोगों की भीड़ दिखाई देती है। भीड़ भी इतनी कि कभी-कभी ट्रैफिक जाम होने की नौबत भी आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं सिटी के बीचो-बीच मौजूद एक ऐसी जगह की जहां लोग रात को अपने पूरे परिवार के साथ मौज मस्ती करने पहुंचते हैं। इस कारण पूरा बाजार बंद हो जाने के बावजूद भी पलटन बाजार में रौनक रहती है।

सस्ती और स्वादिष्ट आईसक्रीम
दूनवासियों के बीच यह जगह 'गैलॉर्ड' नाम से प्रसिद्घ है। यहां लोग केवल आईक्रीम का लुत्फ उठाने के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं। यहां दो आईसक्रीम पार्लर हैं जो बेहद सस्ती (10 रुपए) और स्वादिष्ट आईसक्रीम बेचते हैं। इसके साथ ही आप यहां कई फ्लेवर का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


गैलॉर्ड में लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचते हैं। इतना ही नहीं यहां छात्र भी बढ़ी संख्या में आते हैं। रात को भीड़ होने के कारण इस जगह पर हमेशा पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। यह कोई पिकनिक स्पॉट नहीं है, लेकिन रात को रहने वाली चहल-पहल ने इसे फन स्पॉट बना दिया है।

दून में काफी सारे फन स्पॉट हैं, लेकिन मुझे गैलॉर्ड बेहद पसंद है। अगर कुछ चेंज चाहिए होता है तो मैं दोस्तों के साथ यहां आ जाता हूं। यह बेहद किफायती है।
- अनिल दत्त शर्मा, सीमाद्वार

दिनभर अपने बिजनेस में टाइम देने के बाद मैं अपनी फैमिली के साथ गैलॉर्ड जाता हूं।
- आशीष अग्रवाल, इंद्रानगर
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें