पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता होने व युवक की ओर से माफी मांगने पर मामला रफा दफा कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को एक युवक पिछले दो माह से फोन कर परेशान कर अश्लील बातें कर रहा था।
हरकतों से बाज नहीं आ रहा था युवक
फेक कॉल. विशिंग
विवाहिता की ओर से बार-बार चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। उसके बाद विवाहिता ने पूरा मामला ससुरालियों को बताया।
रविवार को विवाहिता ने फोन कर युवक को लक्सर के बालवाली तिराहे पर मिलने के लिए बुला लिया। इस दौरान जैसे ही युवक तिराहे पर पहुंचा विवाहिता के परिजनों ने युवक को पकड़कर धुनाई कर दी।
इस दौरान किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में लिया। उसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। साथ ही युवक ने भविष्य में ऐसी गलती न करने की माफी मांगी। पुलिस ने हिदायत के बाद युवक को परिजनों के हवाले कर दिया। कोतवाल योगेंद्रपाल सिंह भदोरिया ने बताया कि समझौते के बाद युवक को छोड़ दिया गया है।