स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि पहले उन्होंने इसे मजाक समझा, लेकिन जब उनके पति धर्म सिंह को बुलाकर इस बारे में पता किया गया तो उन्होंने भी बताया कि रेखा पढ़ना चाहती है। जिसके बाद रेखा को कक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है।
हालांकि, उनका अभी स्कूल में एडमिशन नहीं हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी शूल चंद बताते हैं कि रेखा प्राइवेट से नौवीं कक्षा पास करना चाहती हैं। जिसे देखते हुए स्कूल के प्रिंसिपल ने उन्हें कक्षा में बैठने की अनुमति दी है। रेखा की उम्र को देखते हुए उन्हें रेगुलर एडमिशन नहीं दिया जा सकता। उनसे नौवीं का प्राइवेट फॉर्म भरवाया जाएगा।