एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चुनावी पिच पर हरीश को पड़े जनता के बाउंसर

अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 09 Apr 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को हरिद्वार दौरे के दौरान कई बार असहज स्थितियों का भी सामना करना पड़ा। पूर्व सांसद हरपाल साथी के नवनिर्मित होटल के सभागार में सभा को संबोधित करने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री जाने लगे तो समस्याओं से जूझ रहे किसानों और अन्य ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, फौजी के घर लाखों की लूट, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

लोगों ने गन्ने के भुगतान पर सीएम को घेरा। टूटी सड़कों के बारे में भी सवाल उठाए गए। अपने आपको को घिरा देख मुख्यमंत्री को माइक पर लौटकर सफाई देनी पड़ी।

किसान नेताओं ने घेरा
मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए पहले तो अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और जैसे ही मंच से जाने लगे तो भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूराम थिथकी और किसान नेता मुकेश पाटिल आदि ने मुख्यमंत्री को रोक लिया और समस्याएं बतानी शुरू कर दी।

पढ़ें, रास नहीं आया गांव वालों को प्रेमियों का मिलन

गन्ना भुगतान के मुद्दे पर किसानों का कहना था कि कोरी घोषणाएं तो वे लंबे समय से सुनते आ रहे हैं। अब तो समाधान चाहिए। पहले तो मुख्यमंत्री उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


मंच पर लौटना पड़ा सीएम को
शोरगुल में बात दबकर रह गई तो फिर मंच पर लौटे और बताया कि किसानों का भुगतान कराने के लिए राज्य सरकार ने पहल कर चीनी मिलों को ऋण दिलाने की व्यवस्था की है। शीघ्र ही करीब 52 करोड़ रुपये भुगतान हो जाएगा।

पढ़ें, कांग्रेस की नौंवी सूची में उत्तराखंड को मिले दो नाम

हालांकि इस पर भी किसान बहुत ज्यादा संतुष्ट नहीं दिखे। ग्रामीणों ने काफी समय से क्षतिग्रस्त इकबालपुर-पुहाना मार्ग का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के सामने उठाया।

बाढ़ पीड़ित बोले हमारी भी तो सुनो
हरीश रावत को क्षेत्र में आने पर अति बाढ़ प्रभावित गंगदासपुर गांव में बाढ़ प्रभावितों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री को संबोधित करके जब मुख्यमंत्री जाने लगे तो ग्रामीणों ने उन पर वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगाए।

पढ़ें, उत्तराखंड के नेता जिताएंगे यूपी की सीटों पर चुनाव!

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने वायदा किया कि चुनाव आचार संहिता के बाद बाढ़ पीड़ितों का दर्द दूर करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें