21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर परेड ग्राउंड स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड में योग कार्यक्रम होगा। सुबह सात बजे से आठ बजे तक प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते कई रूटों पर यातायात प्रतिबंधित और डायवर्जन रहेगा। सोमवार को एसपी यातायात धीरेंद्र गुंज्याल ने रूट डायवर्जन क्षेत्र और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
पार्किंग एवं रूट व्यवस्था आने एवं जाने के लिए
- क्रास रोड, आराघर, शास्त्री नगर, धर्मपुर क्षेत्र, रेस कोर्स क्षेत्र, रेलवे स्टेशन से आने वाले दुपहिया एवं चार पहिया वाहन रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग में खड़े होंगे। इनका रूट आराघर, सीएमआई तिराहा, एमकेपी चौक, बुद्धा चौक से रेंजर्स ग्राउंड रहेगा।
- चकराता रोड, पल्टन बाजार की ओर से आने वाले वाहन पैवेलियन ग्राउंड में खड़े होंगे। इनका रूट घंटाघर, दर्शन लाल चौक से पैवेलियन ग्राउंड रहेगा।
- रायपुर, राजपुर रोड, सर्वे चौक से प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए परेड ग्राउंड के किनारे पार्किंग होगी और इनका रूट ईसी रोड, सर्वे चौक और रोजगार तिराहा रहेगा।
- परेड ग्राउंड पर कनक चौक से लैंसडाउन चौक की ओर आर्मी, पुलिस के ट्रक और भारी वाहन गुजरेंगे।
यहां आरक्षित रहेगी पार्किंग
- वीवीआईपी पार्किंग कार्यक्रम स्थल के बांये तरफ होगा।
- दून क्लब के सामने पानी की टंकी के नीचे केवल चार पहिया वाहनों के लिए आरक्षित
- डूंगा हाउस के सामने परेड ग्राउंड पर महिलाओं के वाहनों के लिए पार्किंग।
- कनक चौक के सामने परेड ग्राउंड पर अधिकारियों और मीडिया कर्मियों के वाहनों के लिए