एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कश्मीर में उत्तराखंड के रघुवीर समेत दो जवान शहीद 

ब्यूरो / अमर उजाला, चमोली/श्रीनगर Updated Mon, 13 Feb 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
raghuveer - फोटो : file photo
विज्ञापन

Next Article

कश्मीर घाटी के कुलगाम जिले में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के चमोली जिले के मखोली गांव निवासी सिपाही रघुवीर सिंह समेत लांस लायक भंदोरिया गोपाल सिंह शहीद हो गए। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दो नागरिक भी मारे गए हैं, जबकि तीन घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए आतंकियों में दो हिजबुल और दो लश्कर के बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ स्थल से चार एक राइफलें के अलावा गोला बारूद भी बरामद हुआ है।

श्रीनगर संवाददाता के अनुसार मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा सुरक्षा बलों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हिंसक झड़पें हुईं। इसमें 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


इस साल का यह पहला इतना बड़ा ऑपरेशन है जिसमें चार आतंकी मारे गए हैं। ऑपरेशन को अंजाम देने वाले एक राष्ट्रीय रायफल्स के सेक्टर कमांडर आर चक्रवर्ती ने बताया कि बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे खुफिया सूचना मिली थी कि कुलगाम जिले के फ्रिसल गांव में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। यह भी पता चला कि आतंकियों ने जिस मकान में पनाह ली है उसमें एक नागरिक भी है। इस वजह से रात में ऑपरेशन नहीं चलाया गया।

सुबह अजान के बाद औकाफ कमेटी को बुलाकर माइक से मकान में मौजूद नागरिक को छोड़ने का एलान कराया गया। पर आतंकियों ने उसे नहीं छोड़ा। इसके बाद सुरक्षा बल उस मकान में दाखिल हुए तो बंधक बना मकान मालिक का बेटा आदिल रिशी सेना की ओर भागा। इसी दौरान आतंकियों की फायरिंग में उसकी मौत हो गई। सेना के दो जवान भी उनकी गोली का शिकार हो गए। इसके बाद पहले तीनों शव बाहर निकाले गए और उसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

इसमें चार आतंकी मार गिराए गए। चक्रवर्ती ने बताया कि जानमाल को कम से कम नुकसान पहुंचे अभियान चलाने के दौरान इस बात का पूरा ख्याल रखा गया। सूत्रों के मुताबिक मारे गए आतंकियों में लश्कर के मुदासिर अहमद तांत्रे उर्फ असीम (निवासी रेडवानी बाला, कुलगाम) व वकील अहमद (निवासी हरिगाम, कुलगाम) और हिजबुल के फारूक अहमद भट (निवासी चक दासंद, कुलगाम) व मोहम्मद युनिस लोन (हवारा, कुलगाम) शामिल हैं। दूसरे शहीद जवान की पहचान लांस नायक भंदोरिया गोपाल सिंह निवासी अहमदाबाद, गुजरात के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें