एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम में हार्ट अटैक से तीर्थयात्री की मौत, अब तक नौ लोग गंवा चुके जान

ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट Updated Tue, 16 May 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान बीते दो दिन में तीन तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। कपाट खुलने के बाद यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अभी तक 9 तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत चुकी है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात को यमुनोत्री के दर्शन कर लौट रहे 65 वर्षीय गोपाल सेट्टी पुत्र चिमिय सेट्टी जिला तुमकुल कर्नाटक की भैरव मंदिर के पास और 57 वर्षीय भारती वैन पत्नी भरत भाई जिला आनंद गुजरात की जानकीचट्टी में एक होटल में मौत हुई।

महकमा नहीं समझ पा रहा कारण

मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया। वहीं हिगौली महाराष्ट्र निवासी 62 वर्षीय मथुरा भाई पत्नी बहाराव अपने गांव वालों के साथ मंगलवार दोपहर को तीन बजे यमुनोत्री धाम दर्शन को जा रही थी, कि अचानक जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर तबियत खराब हो गई।

जहां मौके पर ही मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। एसओ संतोष कुंवर ने बताया कि तीनों मामलों में पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें