एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अपने वोट से उत्तराखंड के लाल आकाश थापा को बनाएं सुपर डांसर, ऐसे करें वोट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 16 Mar 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
akash thapa
विज्ञापन

Next Article

दून का आकाश थापा सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो सुपर डांसर सीजन-2 का विजेता बन सकता है। इसके लिए उसे फिनाले में बेहतर परफॉरमेंस करने के साथ ही वोट भी जुटाने होंगे। आकाश थापा को वोट करने के लिए वोटिंग लाइन 24 मार्च की रात आठ से 11 बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश थापा के पिता दीपक थापा और अन्य परिजन घूम-घूमकर आकाश के लिए वोट की अपील कर रहे हैं। शुक्रवार शाम उन्होंने अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर पहुंचकर आकाश के लिए वोट मांगे।

उन्होंने कहा कि आकाश पूरे उत्तराखंड का बेटा है। राज्यवासी उसे वोट के रूप में अपना प्यार दें तो सुपर डांसर-2 का खिताब प्रदेश में आने से कोई नहीं रोक सकता। वोटिंग अपील करने वालों में सारिका प्रधान, सूर्य विक्रम शाही, अनिल थापा, राजन थापा, सुजन शाही समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

 

ऐसे करें वोट

ऐसे करें वोट
अमर उजाला की उत्तराखंडवासियों से अपील है कि वे ज्यादा से ज्यादा वोट करके मैजिकल डांस परफॉर्मरआकाश थामा को विजेता बनाएं। आकाश थापा को वोट करने के लिए सोनी लिव एप डाउनलोड करना होगा। उस पर सभी प्रतिभागियों के नाम दिए गए हैं। यहां आप अपनी पसंद के प्रतिभागी को वोट डाल सकते हैं। यह एप गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें