एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हत्या कर झील में फेंका महिला का शव

ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

मांगर स्थित एक झील (पहाड़ खोदने से बनी झील) में मंगलवार सुबह एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या संभवत: गला घोंट कर की गई। छिपाने के लिए हत्यारों ने झील में महिला का शव फेंक दिया। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगर वन क्षेत्र में मंगलवार सुबह विभाग के कर्मचारी गश्त पर निकले थे। गुरुग्राम रोड स्थित चेतन शर्मा पेट्रोल पंप से करीब 400 मीटर आगे झील में उन्हें पानी से बाहर एक मानव पैर दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू की।

पानी के अंदर पत्थरों के नीचे शव दबा हुआ था। शव को बाहर निकाला गया। शव किसी 25-30 वर्षीय महिला का था। उसकी जीभ बाहर निकली होने से अंदाजा लगाया गया कि हत्या गलाघोंट कर की गई होगी। मृतका के पैरों की अंगुलियों में चुटकी (बिछिया), हाथ की उंगली में अंगूठी, गले में चेन और कानों में बालियां थी।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे मांगर चौकी के एसआई प्रहलाद सिंह ने बताया कि मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव की हालत देख कर लगता है कि हत्या 10-15 दिन पहले की गई होगी। शव को बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है। शिनाख्त के लिए आस पास के थानों से पिछले पंद्रह बीस दिन में किसी महिला की गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मांगी गई है। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें