एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डॉक्टर ने किया पीएफए कार्यकर्ता से दुर्व्यवहार

ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 02 Dec 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
पीएफए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

रेलवे रोड स्थित पशु अस्पताल में एक बीमार कुत्ते का इलाज कराने पहुंची पीपुल फॉर एनीमल की जिला अध्यक्ष प्रीति सिंह से एक कर्मचारी ने दुर्व्यवहार किया। जिससे नाराज पीएफए अध्यक्ष ने थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत दी है। अभी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीति सिंह ने बताया कि वह एक बीमार कुत्ते को इलाज के लिए रेलवे रोड स्थित सरकारी पशु अस्पताल में लेकर गई थी। वहां पर चिकित्सक और उनका स्टाफ का व्यवहार सही नहीं था। इस बात का विरोध करने पर चिकित्सक व उनके स्टाफ ने उनसे दुर्व्यवहार शुरू कर दिया।

उन्हें धमकाते हुए अस्पताल से बाहर जाने को कहा। प्रीती सिंह ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम से की। सूचना मिलते ही मौके पर एनआईटी थाना प्रभारी मित्रपाल पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत ले ली है। जांच चल रही है। अभी केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें