एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली में आसमान साफ, हवा में सुधार से ग्रैप-1 की पाबंदियां हटीं, CAQM ने दिया तत्काल निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 29 May 2026 09:07 PM IST

सार

Delhi NCR Pollution: दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार के चलते सीएक्यूएम ने शुक्रवार को पूरे एनसीआर में लागू ग्रैप-1 की सभी पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटा दी हैं। तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण हवा में सुधार हुआ। आने वाले दिनों में भी हवा अच्छी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इंडिया गेट दिल्ली - फोटो : Instagram
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों को प्रदूषण से बड़ी राहत मिली है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्र वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर पूरे एनसीआर में लागू ग्रैप-1 की पाबंदियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता में काफी सुधार आया है, जिससे शुक्रवार की शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 123 दर्ज किया गया। 

इससे पहले हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण 19 मई को ग्रैप का पहला चरण लागू किया गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में भी एक्यूआई के मध्यम श्रेणी में ही रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


पाबंदियां हटने के बावजूद, सीएक्यूएम ने एनसीआर के सभी संबंधित राज्यों और एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह वर्तमान की बेहतर हवा को बनाए रखने का प्रयास करें, ताकि वायु गुणवत्ता वापस खराब श्रेणी में न जाए।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें