एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Double Murder: मां से झगड़ा किया तो बेटे ने दो किशोरों को मार डाला, खूनी झड़प में एक घायल; क्रॉस एफआईआर

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 May 2026 02:09 AM IST

सार

एक नाबालिग ने चाकू से हमला कर दो किशोरों-जॉनी और ध्रुव की हत्या कर दी, जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी जिले के अमन विहार इलाके में बुधवार शाम मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक नाबालिग ने चाकू से हमला कर दो किशोरों-जॉनी और ध्रुव की हत्या कर दी, जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जान गंवाने वाले दोनों किशोरों की उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घायल दिनेश का अस्पताल में उपचार जारी है।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ध्रुव, जॉनी और दिनेश सुल्तानपुरी से अमन विहार एक युवक रितेश की तलाश में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने इलाके में रहने वाली एक महिला से रितेश के बारे में पूछताछ की। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और तीनों किशोर महिला से उलझ पड़े।

आरोप है कि विवाद के दौरान एक लड़के ने महिला पर बाल्टी से हमला किया, जबकि दूसरे ने उसके चेहरे पर घूंसा मार दिया। घटना में महिला घायल हो गई और उसके चेहरे से खून बहने लगा। शोर सुनकर महिला का नाबालिग बेटा मौके पर पहुंचा और मां को बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन


इसी बीच तीनों किशोर वहां से भागने लगे। पुलिस के अनुसार, भागते समय एक लड़के के हाथ से चाकू सड़क पर गिर गया। आरोप है कि नाबालिग ने वही चाकू उठाकर तीनों पर हमला कर दिया। हमले में एक किशोर का गला रेत दिया गया, जबकि दूसरे के पेट और सीने पर कई वार किए गए। तीसरे लड़के को भी सीने में चाकू लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां जॉनी और ध्रुव को मृत घोषित कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जनवरी में सुल्तानपुरी में हुए एक हत्या मामले को लेकर तीनों किशोर रितेश से नाराज थे। उन्हें शक था कि कबड्डी खिलाड़ी रितेश ने आरोपियों को शरण दी थी। इसी रंजिश में वे उसकी तलाश में अमन विहार पहुंचे थे।

दोनों तरफ से क्रॉस एफआईआर दर्ज
पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। नाबालिग पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, जबकि तीनों किशोरों पर महिला पर हमले का केस दर्ज हुआ है। वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें