\n\nलीगल नोटिस के बाद कौशांबी की सोसायटी हुई सील\n\n- सोसायटी के लोगों ने कहा सील के बाद आगे की नहीं हुई कार्रवाई\n\n- लोगों ने लगाया आरोप सोसायटी का नहीं कराया गया सैनिटाइजेशन\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। जिला प्रशासन को आरडब्ल्यूएए द्वारा लीगल नोटिस जारी करने के बाद सोमवार रात कौशांबी की एक सोसायटी को सील कर दिया गया। हालांकि स्थानीय लोगों की अभी भी शिकायत है कि सील के बाद की कोई भी प्रक्रिया सोसायटी में नहीं की गई है। लोगों ने आरोप लगाया है कि न तो गाजियाबाद की मेडिकल टीम सोसायटी में पहुंची और न ही अभी तक सोसायटी का सैनिटाइजेशन कराया गया है।
आरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी विनय मित्तल ने बताया कि सोसायटी को सोमवार रात को सील तो कर दिया गया। इसके बाद से सोसायटी में अब तक सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया है। इसके साथ ही कोरोना positive Dumpty से मिलने वाले लोग व उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों का न तो सेंपल लिया गया और न ही उन्हें क्वारेंटीन किया गया है। वहीं दूसरी ओर डीएमओ डा. जीके मिश्रा का कहना है कि सोसायटी को सील करने के साथ ही सोमवार रात उनकी टीम एंबुलेंस लेकर सोसायटी में पहुंची और तीन घंटे तक सोसायटी गेट पर खड़ी रही। डीएमओ का कहना है कि सोसायटी के लोग कोपरेट नहीं कर रहे, उन्होंने आरडब्ल्यूए फेडरेशन के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। डीएमओ ने यह भी कहा कि सोसायटी का सैनिटाइजेशन रविवार को ही करा दिया गया था।\n\n-----------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n