एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आंधी बारिश से विद्युत आपूर्ति में बाधा

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आंधी-बारिश से विद्युत आपूर्ति में बाधा - कई इलाकों में गिरे खंभे तार, काम में जुटे कर्मचारी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को आंधी और तेज बारिश से जिले भर की विद्युत आपूर्ति में बाधा रही। वहीं जिले भर में लोगों को दिक्कत का भी सामना करना पड़ा। आंधी के चलते कुछ क्षेत्रों में बिजली के तार टूटने और खंभे गिरने की शिकायतें भी मिली। संजय नगर सेक्टर 23 बी ब्लॉक मखाने में मैं बारिश के चलते बिजली का खंभा गिर गया इस दौरान क्षेत्र में 2 से 4 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बारिश रुकने के बाद विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे और काम में जुट गए समाचार लिखे जाने तक कई क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी। क्षेत्रों में बिजली के खंभे गिरने से फाल्ट आ गया। सूचना मिलने के बाद विद्युत निगम की टीमें फाल्ट ठीक करने में जुटी रहीं। विद्युत निगम ने सभी फीडर से सप्लाई को बंद कर दिया। अभियंता आरके राणा ने बताया कि आंधी रुकने के बाद जिन-जिन स्थानों पर फाल्ट की सूचना मिली, वहां निगम के कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में केवल लोहियानगर और पटेलनगर में बड़े फाल्ट की सूचना मिली। बारिश रोकने के बाद अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू करा दी गई
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें