एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लाखों की ठगी के आरोप में जीडीए का कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
ठगी के आरोप में गिरफ्तार जीडीए का कनिष्ठ सहायक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

Next Article

फोटो सहित........ - जीडीए उपाध्यक्ष के कार्यालय में तैनाती के दौरान मकान दिलाने के नाम पर की थी साढ़े 22 लाख की ठगी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। मकान दिलाने के नाम पर साढ़े 22 लाख रुपए की ठगी के आरोप में सिहानी गेट पुलिस ने जीडीए के कनिष्ठ सहायक शोभित शर्मा निवासी कर्पूरीपुरम गोविंदपुरम को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी कनिष्ठ सहायक केस की जानकारी करने जीडीए दफ्तर में आया हुआ है। कार्यालय से बाहर निकलते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।..…...... सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया की अभियुक्त शोभित शर्मा जीडीए उपाध्यक्ष कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्त था। उसी दौरान उस पर मधुबन बापूधाम योजना में मकान दिलाने के नाम पर 22.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा था। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया था। तभी से आरोपी कनिष्ठ सहायक फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई आरोपी शोभित शर्मा जीडीए कार्यालय में अपने केस के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने के लिए आया है। तभी एसआई बलराम सिंह सेंगर व अन्य पुलिसकर्मियों ने दबिश देकर शोभित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें