माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। लॉकडाउन खुलने के बाद अब हाइराइज सोसायटियों से लेकर जीडीए-फ्री होल्ड कालोनियों में लोगों की जिंदगी पटरी पर आने लगी है। रोजाना सुबह लोग घरों से बाहर निकल कर ताजी हवा का आनंद ले रहे हैं तो महिलाएं भी संक्रमण से बचाव से तरीकों को अपना बाजारों में खरीददारी करती हैं। इतना ही नहीं, अनलॉक-1 में राहत मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने अब मास्क, सैनिटाइजेशन का उपयोग करने के साथ सतर्कता को जीवन का हिस्सा बना लिया है। परिचर्चा ः - तीन महीने के लॉकडाउन के बाद शांति विहार अपार्टमेंट अभयखंड-3 में लोगों को राहत दी जा रही हैं। भविष्य में लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए सभी बचाव कार्य किए जा रहे हैं। सोसायटी में अखबार, कार सफाई, प्रेस वाले और अन्य लोगों को अनुमति दे दी है। इससे पहले थर्मल स्क्रिनिंग और सैनिटाइजेशन होता है। आरपी जोशी- सचिव- आरडब्ल्यूए
- सोसायटी में लोगों की डिमांड पर सभी प्रकार की सेवाएं दी जा रही हैं। जिसमें मेड, प्रेसवाला, सफाईकर्मी आदि शामिल हैं। सोसायटी में नियमित रूप से नगर निगम, जीडीए की मदद से सैनिटाइजेशन होता रहता है। सोसायटी में अब लोगों की पुरानी वाली जिंदगी लौट रही है। दीपक- पार्श्वनाथ पैराडाइज -बाहरी लोगों का प्रवेश स्थानीय लोगों की परमिशन के बाद ही दी जाती है। जिससे कालोनी में कोरोना संक्रमण ना फैले। अब लोग अपने सभी काम पहले की तरह करते हैं। लोग और बच्चों ने मॉर्निंग वॉक पर भी जाना शुरू कर दिया है। मास्क और सैनिटाइजेशन अनिवार्य है। प्रवेश बिधुड़ी- महासचिव- वृंदावन गार्डन - अनलॉक-1 में लोगों को वास्तविक स्थिति का पता चल चुका है। सोसायटी में अधिकतर लोग पढ़े-लिखे हैं। जिसमें काफी लोग कोरोना बीमारी की गंभीरता को भी समझ रहे हैं। अब लोग खरीददारी भी मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ करते हैं। रंंजना अग्रवाल- पदाधिकारी, सेक्टर-3 रचना वैशाली - लॉकडाउन के दौरान नियमों का पूरा पालन किया गया। इसके हटने के बाद भी लोग अब सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन के अलावा सरकार के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। इसी के साथ लोगों ने अब अपने ऑफिस भी जाना शुरू कर दिया। उन्हें पिक एंड ड्रॉप की भी सुविधा मिली हुई है। पूनम- इंदिरापुरम
-राहत मिलने के बाद जीवन को पटरी पर धीरे-धीरे लौट रहा है। लेकिन थोड़ी सी लापरवाही कोरोना संक्रमण की चपेट में ला सकती है। इसीलिए सोसायटी के गेट पर साबुन से हाथ साफ कराने के बाद थर्मल स्क्रिनिंग भी होती है। कुलदीप सक्सेना- शक्तिखंड ----------------------------------------- सुमित कुमार