एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तीन प्रतिष्ठानों के ताले तोड़ हजारों का माल उड़ाया

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फोटो समाचार..... - नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना, सुबह ताले टूटे मिलने पर मचा हड़कंप - पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस --------------------------------------------- माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के हापुड़ मोड़ के निकट स्थित एक बिल्डिंग में दो ट्रेडिंग आॅफिस और एक किराना गोदाम में चोरों ने हजारों रुपए का माल साफ कर दिया। सुबह होने पर चोरी का पता चला तो संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया। चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।.............. नंदग्राम निवासी मयंक ने बताया कि वह ट्रेडिंग का काम करते हैंम जनवरी में उन्होंने जीटी रोड पर हापुड़ मोड के पास आॅफिस बनाया था। वहीं उनका किराने का थोक का कारोबार भी है। ऑफिस में ही उन्होंने गोदाम बनाया हुआ है। जिसमें धूप बत्ती, साबुन व अन्य सामान रखा था। मार्च में लॉकडाउन के बाद से वह एक-दो बार ही आॅफिस आए थे। जिसके बाद वह शनिवार सुबह आफिस पहुंचे तो आॅफिस के ताले टूटे मिले। मयंक के मुताबिक वहां से करीब चार हजार रूपए के सिक्के और लगभग तीस हजार रुपए का माल गायब है। इसके साथ ही बराबर में स्थित दो ऑफिसों के ताले भी टूटे हुए हैं। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। नगर कोतवाल विष्णु कौशिक ने बताया कि इस संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें