एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आज नोएडा आएंगे मोदीः यहां जाने से बचें, यहां करें पार्किंग

ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 05 Apr 2016 09:43 AM IST

सार

यह रास्ते सामान्य यातायात के लिए होंगे बंद
- नवादा बारात घर से इंडस वैली स्कूल तिराहा
- बड़ा डीपार्क तिराहा से डीएलएफ चौराहा
- कार्ल हूबर स्कूल तिराहा से डीएलएफ चौराहा
- जयपुरिया चौराहा से पानी की टंकी नंबर-21
- पुलिस चौकी सेक्टर-62 चौराहे से मौसम विभाग कार्यालय तिराहा
विज्ञापन
पार्किंग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को पार्किंग व बंद की जाने वाली सड़कों की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया। व्यवस्था के तहत सेक्टर-62 में आठ स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पार्किंग व्यवस्थाः-

वीवीआईपी और वीआईपी
- वीवीआईपी के लिए ओकाया बिल्डिंग में बनी पार्किंग पी-1 व मौसम विभाग तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया चौक के बीच मुख्य मार्ग पर पार्किंग पी-2 बनाई गई है।

- वीआईपी के लिए जयपुरिया इंस्टीट्यूट के सामने मुख्य मार्ग पर पार्किंग पी-3 बनाई गई है।

मीडिया के लिए
- मीडियाकर्मियों को खोड़ा/लेबर चौक से बायें मुड़कर पानी की टंकी नंबर-21 से दाहिने मुड़कर जयपुरिया के अंदर पार्किंग पी-4 व एनआईओएस के पी-5 में वाहन पार्क करना होगा।

आम लोगों के लिए
- दिल्ली की तरफ से चिल्ला/डीएनडी/सरिता विहार की ओर से आने वाले वाहनों को एमपी-1/एमपी-2/ एमपी-3 रोड से सेक्टर-57 चौक/सेक्टर-60 चौक/सेक्टर-71 चौक से मामूरा चौक होते हुए पेट्रोल पंप तिराहे से बायें मुड़कर डीएलएफ चौक पर बने ड्रॉपिंग प्वाइंट पर सवारी उतारकर जयपुरिया चौक होते हुए प्लॉट-ए-3,4,5 होते में बनी पार्किंग पी-6 में गाड़ी खड़ी करनी होगी।
विज्ञापन


- ग्रेटर नोएडा, एक्सटेंशन, सरिता विहार, एक्सप्रेसवे से आवागमन करने वाले वाहनों को सेक्टर-71 चौक से सेक्टर-62 चौक और वहां से पेट्रोल पंप तिराहा से बायें मुड़कर डीएलएफ चौक पर बने ड्रॉपिंग प्वाइंट तक जाना होगा। वहां से पार्किंग पी-6 में गाड़ी खड़ी करनी होगी।

- दिल्ली से यूपी गेट, एनएच-24 होकर व शिप्रा अंडरपास/काला पत्थर अंडरपास के रास्ते आने वाले वाहनों को एनआईबी तिराहा से नोएडा की तरफ उतरकर एनआईबी पुलिस चौकी के सामने से बायें मुड़ना होगा। यहां से शिप्रा अंडरपास के पास बने कट से यूटर्न लेकर छोटा डी पार्क तिराहे से जयपुरिया चौक पर बने ड्रॉपिंग प्वाइंट पर सवारी उतारकर जयपुरिया चौराहे से बायें मुड़ते हुए प्लाट ए-19 व प्लाट ए-35 के पार्किंग पी-8 व पी-7 में वाहन पार्क करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें