एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पहले गाली दी फिर लाठियों से पीटा

ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 02 Aug 2014 04:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ग्रेटर नोएडा में दनकौर के सालेपुर गांव में दो अलग-अलग घटनाओं में लाठी- डंडों से हुई पिटाई में कुछ लोग घायल हो गए। इस संबंध में दोनों घटनाओं में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालेपुर गांव निवासी सुरेश सिंह का आरोप है कि गुरुवार की रात वह परिजनों के साथ घर में बैठा हुआ था। उसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाले धर्मेंद्र, हरस्वरुप, अजब और सुरेश ने उनके साथ गाली-गलौच देनी शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी और परिजनों की पिटाई कर दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज करा दिया है।

वहीं, दूसरी ओर रविंद्र का आरोप है कि वह गुरुवार रात वह अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी समय पड़ोस के ही डालचंद, सोनू, वीरेंद्र और दयानंद ने उसकी लाठी-डंडो से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दनकौर एसओ उमेश पंवार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें